नया भारत – नया उत्तर प्रदेश : विकास और विश्वास का बजट

यह बजट, मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूँ,
नए भारत के नए उत्तर प्रदेश का बजट है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज नए उत्तर प्रदेश में

  • सड़क भी है और उसकी स्पीड भी है,
  • निवेश भी है और निवेशकों का विश्वास भी है,
  • पहचान भी है और उसके साथ आत्मगौरव का भाव भी है,
  • शासन भी है और एक निर्णायक नेतृत्व भी है

इंफ्रास्ट्रक्चर से रोजगार तक

मेरा स्पष्ट मानना है कि
इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जो घोषणाएं की गई हैं—
चाहे वह एक्सप्रेसवे, रेलवे कॉरिडोर, फ्रेट कॉरिडोर,
लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर
या अन्य विकास परियोजनाएं हों—

उनका सबसे बड़ा लाभ उत्तर प्रदेश को प्राप्त होगा

इन योजनाओं के माध्यम से
लाखों की संख्या में यूपी के नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
ये अवसर उत्तर प्रदेश की युवा शक्ति को अपने ही प्रदेश में
अपनी प्रतिभा और क्षमता का उपयोग करने का अवसर देंगे।


विकसित भारत में यूपी की निर्णायक भूमिका

विकसित भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने में
उत्तर प्रदेश जैसे राज्य की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है

यह बजट उस भूमिका को और मजबूत करता है।
इसके माध्यम से न केवल यूपी, बल्कि पूरे देश को लाभ मिलेगा।

हमें पूरा विश्वास है कि
इसी केंद्रीय बजट की भावना और दिशा के अनुरूप
फरवरी में उत्तर प्रदेश का बजट भी प्रस्तुत किया जाएगा।


डबल इंजन सरकार का लाभ

स्वाभाविक रूप से,
डबल इंजन सरकार के इस बजट का लाभ
देश की सबसे बड़ी आबादी को प्राप्त होगा।

प्रधानमंत्री जी के विजन 2047,
आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्पों को
साकार करने में यह बजट एक सशक्त माध्यम बनेगा।

ये भी पढ़े: श्री गुरु रविदास जी : सामाजिक समरसता और विकसित भारत की प्रेरणा

ये भी पढ़े: बजट वाले दिन महंगाई का झटका: एलपीजी गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा


आभार और विश्वास

आज के इस अवसर पर,
मैं वर्ष 2026–27 के केंद्रीय बजट के लिए
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ।

साथ ही,
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को
हृदय से धन्यवाद देता हूँ।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि
यह बजट विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के
प्रधानमंत्री जी के विज़न को आगे बढ़ाने में
एक निर्णायक भूमिका निभाएगा

Leave a Comment