सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, 3 दिन में चांदी ₹1,20,000 तक टूटी

दोस्तों, पिछले तीन दिनों के अंदर-अंदर सोना और चांदी के भाव में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। कीमतें मानो आसमान से सीधे जमीन पर आ गिरी हों। आज एक बार फिर महंगी धातुओं की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर चांदी की बात करें, तो पिछले तीन कारोबारी दिनों में चांदी की कीमत करीब ₹1,20,000 प्रति किलो तक गिर चुकी है। जो चांदी कुछ दिन पहले लगभग ₹4 लाख प्रति किलो तक पहुंच गई थी, वह अब फिसलकर करीब ₹2.5 लाख प्रति किलो के आसपास आ गई है।


आज चांदी में कितनी गिरावट आई?

आज बाजार खुलते ही चांदी की कीमत में ₹6,251 की बड़ी गिरावट देखने को मिली। हालांकि, इसके बाद थोड़ी बहुत रिकवरी जरूर आई, लेकिन कुल मिलाकर दबाव बना रहा।

IBJA (India Bullion and Jewellers Association) के ताजा रेट के मुताबिक,
आज शुरुआती कारोबार में 1 किलो चांदी का भाव ₹25,000 गिरकर ₹2,59,500 प्रति किलो पर आ गया, जबकि इससे पहले इसका भाव करीब ₹2,65,000 प्रति किलो था।

यानी सिर्फ तीन कारोबारी दिनों में चांदी की कीमत में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है।


3 दिन में चांदी 32% तक सस्ती

अगर IBJA के प्राइस चार्ट को देखें, तो साफ नजर आता है कि 29 जनवरी से लेकर 2 फरवरी तक चांदी की कीमत में करीब 30 से 32 प्रतिशत तक की गिरावट आई है।

चांदी ने पहले लगभग ₹3,79,000 – ₹3,80,000 का स्तर छुआ था,
इसके बाद एक ही दिन में जोरदार गिरावट आई और कीमत ₹3,40,000, फिर ₹2,65,000 और अब करीब ₹2,59,000 तक फिसल गई।

ये भी पढ़े: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: निवेशकों के लिए मौका या खतरा?

ये भी पढ़े: क्या बिना जॉब और बिज़नेस के हर महीने ₹50,000 मिल सकते हैं?


सोने के भाव का ताजा अपडेट

वहीं सोने की कीमतों की बात करें, तो आज सोने में हल्की मजबूती देखने को मिली।
24 कैरेट सोने का भाव मामूली ₹49 बढ़कर ₹1,48,746 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

IBJA के मुताबिक आज अलग-अलग कैरेट में सोने के रेट इस प्रकार रहे:

  • 14 कैरेट सोना – ₹87,716 प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना – ₹1,15,560 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना – ₹1,36,251 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना – ₹1,38,746 प्रति 10 ग्राम

MCX लाइव प्राइस चार्ट का हाल

अगर MCX (Multi Commodity Exchange) के लाइव चार्ट की बात करें, तो:

  • चांदी के 1-घंटे के चार्ट में आज मार्केट ओपनिंग के साथ गिरावट दिखी,
    इसके बाद थोड़ा सा पुलबैक आया।
    फिलहाल MCX पर चांदी का लाइव भाव करीब ₹2,54,000 के आसपास चल रहा है।
  • वहीं गोल्ड के MCX चार्ट में पहले हल्की गिरावट आई,
    फिर ₹1,36,000 का लो बनाने के बाद अच्छी रिकवरी देखने को मिली।
    इस समय गोल्ड का भाव लगभग ₹1,49,000 के आसपास ट्रेड कर रहा है।

Leave a Comment