जैनेंद्र कुमार निगम, भिंड (एमपी) के एक साधारण गाँव के लड़के, आज एमपी पुलिस में डीएसपी हैं।

2019–20 के दौरान उनके परिवार पर कई झूठे केस दर्ज किए गए और उन्हें दो बार जेल जाना पड़ा। – 

जैनेंद्र को 8 दिन जेल में अपराधियों के साथ रहना पड़ा – यह अनुभव उनके लिए बेहद दर्दनाक रहा।

लगातार तनाव और खतरे के कारण परिवार ने गांव छोड़ दिया और इंदौर में रहकर पढ़ाई जारी रखी

इसी दौरान दिल्ली में उनकी मां का गंभीर एक्सीडेंट हुआ, जिससे परिवार मानसिक रूप से टूट गया।

अस्पताल में जैनेंद्र ने मां के हाथ पर लिखा – “मां, मैं बड़ा अफसर बनकर दिखाऊंगा

संघर्ष जारी रहते हुए परिवार पर चल रहे मुकदमे 2023–24 में कोर्ट ने खारिज कर दिए।

जैनेंद्र को पहले नायब तहसीलदार और फिर संयुक्त संचालक पद मिला, लेकिन उन्होंने लक्ष्य बदलने से मना कर दिया

उनका एकमात्र सपना था – डिप्टी कलेक्टर या डीएसपी बनना, और उन्होंने उसी पर ध्यान केंद्रित किया।

1. आखिरकार मेहनत और संघर्ष के बाद उन्होंने MPPSC में 12वीं मेरिट हासिल कर डीएसपी बनकर परिवार का सपना पूरा किया।