अब देर न करें: PAN को Aadhaar से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025

अगर आपने अभी तक अपना पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं किया है, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है। सरकार ने साफ कर दिया है कि 31 दिसंबर 2025 तक अगर पैन–आधार लिंक नहीं हुआ, तो आपका पैन इनऑपरेटिव है हो जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह इनऑपरेटिव पैन का मतलब है कि:

  • आप नया बैंक खाता नहीं खोल पाएंगे
  • बड़े अमाउंट का लेनदेन नहीं कर पाएंगे
  • इनकम टैक्स से जुड़ा कोई भी काम नहीं कर पाएंगे
  • भविष्य में पेनाल्टी भी लग सकती है

इस लेख में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप पूरा लाइव प्रोसेस बताएंगे कि पैन कार्ड को आधार से कैसे लिंक करना है।

सबसे पहले चेक करें: पैन आधार से लिंक है या नहीं

बहुत से लोगों का पैन पहले से ही आधार से लिंक होता है, खासकर जिनका पैन हाल के वर्षों में बना है। इसलिए पहले स्टेटस चेक करना जरूरी है।

स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया

  1. अपना ब्राउज़र ओपन करें
  2. सर्च करें – Income Tax
  3. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट ओपन करें
  4. Quick Links सेक्शन में जाएं
  5. Link Aadhaar Status पर क्लिक करें
  6. अपना PAN नंबर और Aadhaar नंबर दर्ज करें
  7. View Link Aadhaar Status पर क्लिक करें

यहां दो तरह के मैसेज आ सकते हैं:

  • Linked – मतलब पैन पहले से आधार से जुड़ा है
  • PAN Not Linked – मतलब आपको लिंक करना होगा

अगर आपका पैन लिंक नहीं है, तो आगे बताए गए स्टेप्स फॉलो करें।

पैन को आधार से लिंक करने की पूरी प्रक्रिया

Step 1: Link Aadhaar ऑप्शन पर जाएं

  • होम पेज पर Link Aadhaar के ऑप्शन पर क्लिक करें
  • PAN नंबर और Aadhaar नंबर डालें
  • Validate पर क्लिक करें

अगर आपने पहले कोई फीस नहीं दी है, तो स्क्रीन पर यह मैसेज आएगा:
Payment details not found for this PAN

यह बिल्कुल नॉर्मल है।

Step 2: ₹1000 की फीस का भुगतान करें

पेमेंट करने के लिए:

  1. Continue to Pay through e-Tax पर क्लिक करें
  2. PAN नंबर दोबारा दर्ज करें (Confirm PAN में भी)
  3. अपना मोबाइल नंबर डालें
  4. OTP आएगा, उसे डालकर Continue करें

अब पेमेंट डिटेल भरें:

  • Tax Type: Income Tax
  • Assessment Year: लेटेस्ट सेलेक्ट करेंध्यान रखें: Assessment Year हमेशा Financial Year से 1 साल आगे होता है
  • Type of Payment:
    • Other Receipts (₹500 वाला ऑप्शन)
    • Fee for delay in linking PAN with Aadhaar

अब सिस्टम अपने आप ₹1000 फीस दिखा देगा।

Step 3: पेमेंट कैसे करें?

आप पेमेंट इन तरीकों से कर सकते हैं:

  • UPI
  • Debit / Credit Card
  • Net Banking
  • NEFT / RTGS

अपना पसंदीदा तरीका चुनें, बैंक सिलेक्ट करें और Pay Now पर क्लिक करें।
UPI से पेमेंट करते समय QR Code स्कैन करें और पिन डालें।

पेमेंट पूरा होने के बाद:

  • एक चालान (Challan) जनरेट होगा
  • इसे डाउनलोड करके सेव जरूर करें
  • इसमें BSR Code और Challan Number होता है, जो आगे बहुत जरूरी है

Step 4: सिर्फ पेमेंट से पैन लिंक नहीं होता (बहुत जरूरी बात)

बहुत से लोग यही गलती करते हैं।
₹1000 फीस देने के बाद भी पैन अपने आप लिंक नहीं होता।

अब आपको दोबारा पोर्टल पर जाकर लिंक रिक्वेस्ट सबमिट करनी होगी।

Step 5: अंतिम स्टेप – पैन को आधार से लिंक करें

  1. फिर से Link Aadhaar ऑप्शन पर जाएं
  2. PAN और Aadhaar नंबर डालें
  3. Validate करें

ध्यान दें:
पेमेंट डिटेल तुरंत फेच न हो तो 2–4 घंटे या अगले दिन ट्राई करें

जब डिटेल फेच हो जाए:

  • चालान नंबर और BSR Code अपने आप दिखेंगे
  • Continue पर क्लिक करें

अब आपको करना है:

  • आधार कार्ड के अनुसार पूरा नाम भरें
  • मोबाइल नंबर दर्ज करें

डेट ऑफ बर्थ से जुड़ा ऑप्शन:

  • अगर आधार पर सिर्फ Year of Birth है (पुराना आधार):
    • पहला ऑप्शन टिक करें
  • अगर पूरी Date of Birth है:
    • I agree to validate my Aadhaar details पर टिक करें

अब Link Aadhaar पर क्लिक करें।

OTP आएगा → OTP डालें → Validate करें।

6. पैन–आधार लिंक सफल होने का मैसेज

अगर सब सही रहा, तो स्क्रीन पर यह मैसेज आएगा:

“Your request for linking PAN with Aadhaar has been successfully registered.”

कुछ समय बाद आप फिर से Link Aadhaar Status में जाकर स्टेटस चेक कर सकते हैं।
अगर वहां Linked दिख रहा है, तो समझ लीजिए आपका काम पूरा हो चुका है।


निष्कर्ष (Important Conclusion)

31 दिसंबर 2025 से पहले पैन को आधार से लिंक करना अनिवार्य है

अगर यह जानकारी आपको उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें, ताकि किसी का पैन इनऑपरेटिव न हो।

Leave a Comment