कहीं आपके नाम से फर्जी SIM तो नहीं चल रही? ऐसे करें पूरा ऑनलाइन चेक

क्या आपको पता है कि एक व्यक्ति के नाम पर अधिकतम 10 SIM कार्ड ही जारी किए जा सकते हैं?
ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि आपके नाम से अभी तक कितने मोबाइल नंबर चालू हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अक्सर आपने सुना होगा कि कई बार फ्रॉड या क्राइम में ऐसे मोबाइल नंबर इस्तेमाल हो जाते हैं, जिनके बारे में असली व्यक्ति को कोई जानकारी ही नहीं होती।
हो सकता है कि आपके दस्तावेज़ का गलत इस्तेमाल करके भी कोई SIM कार्ड जारी करवा लिया गया हो।

इस लेख में हम आपको बताएंगे:

  • आपके नाम से कितने SIM कार्ड जारी हैं, यह कैसे चेक करें
  • अगर कोई नंबर आपका नहीं है, तो उसे ऑनलाइन बंद कैसे कराएं

पूरा प्रोसेस सरकार के ऑफिशियल पोर्टल से किया जाता है।

SIM कार्ड चेक करने के लिए कौन-सा पोर्टल इस्तेमाल होगा?

इसके लिए सरकार ने संचार साथी (Sanchar Saathi) नाम का एक ऑफिशियल पोर्टल बनाया है।

इस पोर्टल से आप:

  • अपने नाम से जारी सभी SIM कार्ड देख सकते हैं
  • किसी गलत नंबर की रिपोर्ट कर सकते हैं
  • जरूरत न होने पर SIM कार्ड बंद करवा सकते हैं
  • मोबाइल फोन चोरी होने पर उसे ब्लॉक भी कर सकते हैं

अपने नाम से कितने SIM कार्ड हैं – ऐसे करें चेक

Step 1: पोर्टल ओपन करें

  1. सबसे पहले अपना ब्राउज़र ओपन करें
  2. सर्च करें – Sanchar Saathi
  3. सरकार का ऑफिशियल पोर्टल ओपन करें

Step 2: Citizen Centric Services में जाएं

  1. ऊपर तीन डॉट (⋮) पर क्लिक करें
  2. Citizen Centric Services ऑप्शन पर क्लिक करें
  3. अब “Know Mobile Connections in Your Name” पर क्लिक करें

Step 3: मोबाइल नंबर से लॉगिन करें

  1. वह मोबाइल नंबर दर्ज करें, जो आपके आधार/आईडी से जुड़ा है
  2. स्क्रीन पर दिख रहा Captcha Code सही-सही भरें
  3. Validate Captcha पर क्लिक करें
  4. आपके मोबाइल पर OTP आएगा
  5. OTP डालकर Login पर क्लिक करें

आपके नाम से जारी सभी SIM कार्ड की जानकारी

लॉगिन करते ही आपके सामने:

  • आपके नाम से जारी सभी मोबाइल नंबर
  • कौन-कौन से टेलीकॉम ऑपरेटर के नंबर हैं
  • कुल कितने SIM कार्ड एक्टिव हैं

यह सारी जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी।

उदाहरण के लिए:
आपने एक नंबर डाला, लेकिन आपके नाम से 4 SIM कार्ड जारी दिख रहे हैं।

अगर कोई नंबर आपका नहीं है, तो क्या करें?

हर नंबर के सामने आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे:

1. Not My Number

अगर वह SIM कार्ड आपने कभी लिया ही नहीं, तो यह ऑप्शन चुनें।

2. Not Required

अगर SIM कार्ड आपने पहले लिया था, लेकिन अब उसकी जरूरत नहीं है, तो यह ऑप्शन चुनें।

3. Required

अगर वह नंबर आपका है और अभी इस्तेमाल में है, तो इसे सेलेक्ट करें।

गलत SIM कार्ड को बंद कराने की प्रक्रिया

  1. जिस नंबर को बंद कराना है, उसे Select करें
  2. Not My Number या Not Required पर क्लिक करें
  3. Report बटन पर क्लिक करें
  4. एक पॉप-अप आएगा, उसमें OK करें

इसके बाद:

  • आपकी Complaint सफलतापूर्वक रजिस्टर हो जाएगी
  • एक Request ID जनरेट होगी (इसे नोट कर लें)

शिकायत के बाद आगे क्या होता है?

  • सरकार टेलीकॉम ऑपरेटर को निर्देश देती है
  • उस नंबर की Re-KYC करवाई जाती है
  • नंबर इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति को नोटिफिकेशन जाता है
  • अगर समय पर KYC नहीं होती, तो SIM बंद कर दिया जाता है
  • अगर KYC हो जाती है, तो नंबर सही व्यक्ति के नाम पर ट्रांसफर हो जाता है

इस तरह आपके नाम से गलत SIM कार्ड हट जाता है।

अपनी शिकायत का स्टेटस कैसे ट्रैक करें?

  1. फिर से Sanchar Saathi पोर्टल पर लॉगिन करें
  2. Track Application ऑप्शन पर जाएं
  3. अपनी Request ID दर्ज करें
  4. Track पर क्लिक करें

आप देख पाएंगे:

  • Complaint Submitted
  • Under Process
  • Resolved

निष्कर्ष (Important Conclusion)

भारत सरकार एक व्यक्ति के आधार कार्ड से अधिकतम 10 सिम लेने का अधिकार दे रखी है लेकिन कई बार ऐसा होता है जब व्यक्ति किसी दुकानदार के पास सिम लेने के लिए जाता है तो वह अपना आधार कार्ड दुकानदार को देता है लेकिन कई बार कुछ ऐसे दुकानदार होते हैं जो उसका गलत प्रयोग करके

व्यक्ति के नाम से सिम निकाल के रख लेते हैं और उसे ब्लैक में बेचते हैं जिससे उनको तो फायदा होता है लेकिन जिसका आधार कार्ड से लिया गया सिम होता है उसे आगे चलकर काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो इसी के चलते भारत सरकार ने संचार साथी की सुविधा दे रखी है

जिसके चलते वह यह पता लगा सकता है कि उसके नाम पर कितने सिम चल रही है अगर उनमें से कोई ऐसा नंबर देखने को मिलता है जो वह खुद उसे इस्तेमाल नहीं कर रहा है ना ही उसको उस नंबर के बारे में कुछ जानकारी है तो वह अपना संचार साथी पर जाकर कंप्लेंट दर्ज करा सकता है और उसे तुरंत बंद करवा सकता है यह फ्री ऑफ कास्ट है भारत सरकार की ओर से

Leave a Comment