चुकंदर (Beetroot) को अक्सर हम एक साधारण सब्जी समझते हैं, लेकिन यह वास्तव में ‘नेचुरल ब्लड बूस्टर’ है जो आपके शरीर को सुपरचार्ज कर सकता है। अगर सही तरीके से खाया जाए, तो यह आपके दिल को जवान रखने और दिमाग की शक्ति को दोगुना करने की क्षमता रखता है। हालाँकि, इसकी अधिकता सेहत के लिए उतनी ही जोखिमभरी भी हो सकती है।
आइए जानते हैं चुकंदर से जुड़ी हर वह जरूरी जानकारी, जो आपकी सेहत के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है।
चुकंदर शरीर में काम कैसे करता है?
चुकंदर में आयरन, फोलेट, पोटेशियम और विटामिन B6 के साथ-साथ नेचुरल नाइट्रेट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। जब आप इसे खाते हैं, तो ये नाइट्रेट्स शरीर में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाते हैं। यह गैस आपकी रक्त कोशिकाओं (नसों) को चौड़ा और रिलैक्स करती है, जिससे पूरे शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर हो जाता है।
ये भी पढ़े: रोज डे 2026: प्यार और भावनाओं के इज़हार का खास दिन
ये भी पढ़े: मूंगफली या भुना चना सर्दियों में सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद
सेहत पर इसके जादुई प्रभाव:
- दिल की सेहत और बीपी: नसें चौड़ी होने से दिल को खून पंप करने में कम मेहनत करनी पड़ती है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर प्राकृतिक रूप से कम होता है।
- दिमाग की शक्ति: बेहतर ऑक्सीजन सप्लाई से फोकस बढ़ता है, याददाश्त तेज होती है और अल्जाइमर जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।
- स्टेमिना और रिकवरी: वर्कआउट से पहले इसका जूस पीने से मांसपेशियां जल्दी नहीं थकतीं, यही कारण है कि एथलीट इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं।
- लिवर और स्किन: इसमें मौजूद ‘बीटा लेंस’ लिवर को डिटॉक्स करते हैं। खून साफ होने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है और मुहांसे कम होते हैं।
- पाचन और इम्युनिटी: फाइबर से भरपूर होने के कारण यह कब्ज दूर करता है। एक स्वस्थ पेट ही मजबूत इम्युनिटी की नींव है।
सावधान! गलत सेवन पड़ सकता है भारी
जहाँ इसके अनगिनत फायदे हैं, वहीं कुछ स्थितियों में यह नुकसानदेह भी हो सकता है:
- किडनी स्टोन: चुकंदर में ऑक्सिलेट की मात्रा अधिक होती है, जो ज्यादा सेवन करने पर शरीर में पथरी बना सकता है।
- लो ब्लड प्रेशर: जिनका बीपी पहले से कम रहता है, उन्हें सावधान रहना चाहिए क्योंकि यह बीपी को खतरनाक स्तर तक गिरा सकता है।
- शुगर लेवल: डायबिटीज के मरीजों को इसका सीमित सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर काफी ज्यादा होती है।
- यूरिन का रंग: ज्यादा चुकंदर खाने से मल या यूरिन का रंग लाल हो सकता है (जिसे बीटुरिया कहते हैं), हालांकि यह हानिकारक नहीं है पर जानकारी के अभाव में लोग डर जाते हैं।
खाने का सही तरीका और मात्रा
चुकंदर का पूरा लाभ उठाने के लिए इन बातों का पालन करें:
- कितना खाएं: हफ्ते में केवल दो बार 100 से 150 ग्राम चुकंदर खाना पर्याप्त है।
- सबसे अच्छा समय: सुबह खाली पेट या वर्कआउट से पहले इसे लेना सबसे ज्यादा फायदेमंद है।
- कैसे खाएं: इसे हल्का उबालकर खाना सबसे बेहतर है। आप इसे गाजर, आंवला या अदरक के साथ मिलाकर भी ले सकते हैं।
विशेष ध्यान दें: अगर आपको किडनी स्टोन, गंभीर डायबिटीज या बहुत कम बीपी की समस्या है, तो इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
2 thoughts on “चुकंदर फायदे भी जबरदस्त नुकसान भी खतरनाक सही जानकारी बेहद ज़रूरी”